Home Crime मधुबनी पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, तीन गिरफ्तार

मधुबनी पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, तीन गिरफ्तार

59
0

मुंबई, मुंबई के आजाद मैदान थाने में दर्ज एक हत्याकांड के आरोपितों को पकडऩे मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राजनगर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार की रात राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव से हत्याकांड के तीन आरोपितों को दबोच लिया। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया निपटाने में जुट गई है।
स्थानीय थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि सीएसटी के आजाद मैदान थाना क्षेत्र निवासी गौरी चौपाल उर्फ गौरी मंडल ने बीते मई माह में आजाद मैदान थाना में अपने पुत्र राजेश मंडल की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को अनुसंधान के दौरान पता चला कि राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी सुरेंद्र मंडल, रामकुमार सदाय व शंभू सदाय ने मिलकर उनके पुत्र का अपहरण कर लिया है। इसके बाद गौरी चौपाल ने 14 जून को आजाद नगर थाना में इन तीनों के खिलाफ अपने पुत्र के अपहरण की नामजद प्राथमिकी (कांड सं 247/21) दर्ज कराई। बाद में अपहृत युवक का शव पानी टंकी से बरामद होने के बाद यह हत्याकांड में बदल गया।
कांड के अनुसंधान में मुंबई क्राइम ब्रांच की छह सदस्यीय टीम मंगलवार को राजनगर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के महिनाथपुर में छापेमारी कर सुरेंद्र मंडल, रामकुमार सदाय व शंभू सदाय को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में मुंबई क्राइम ब्रांच के एपीआई अमोल माली व महेंद्र पाटिल, हवलदार सिरसाट, पुलिस नाईक विकास व इकबाल ङ्क्षसह एवं कांस्टेबल काले सहित राजनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।