मुंबई, बंगाल के नदिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गैर कानूनी तरीके से सीमा पार जाने की कोशिश करते पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की ओर से बुधवार को एक बयान में बताया गया कि गिरफ्तार किए गए लोग बांग्लादेश के जिला यशोर व नरेल जिले के रहने वाले है। इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष हैं, जिनकी पहचान काजोल बिस्वास (40), लकी बेगम (30), शेफाली बेगम (40), अजीज फकीर (37) व मरियम सेख (60) के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग शाखा की सूचना पर एक विशेष गस्ती दल ने सीमा चौकी महेंद्रा, आठवीं वाहिनी के इलाके में केला बागान में छुप कर बैठे इन पांचों बांग्लादेशी नागरिकों को 15 जून की शाम उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे गैर कानूनी तरीके से सीमा पार जाने की फिराक में थे।पूछताछ में पांचों लोगों ने स्वीकार किया कि वे सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं और अलग- अलग समय में अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत आए थे। यहां वे सभी पिछले कई सालों से गैरकानूनी तरीके से रहकर मुंबई के अलग- अलग स्थानों पर काम करते थे।अब अपने परिवार से मिलने के लिए वे लोग वापस बांग्लादेश जा रहे थे। बांग्लादेशी नागरिकों ने बीएसएफ को बताया कि सीमा पार कराने के लिए उन्होंने भारतीय दलाल हफीजूल को 10 से 12 हजार रुपये दिए थे। हालांकि दलाल मौके से भागने में कामयाब रहा। बीएसएफ ने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस थाना हंसखली को सौप दिया है।
इधर, आठवीं वाहिनी, बीएसएफ के कमांडेंट बी मधुसूदन राव ने बताया कि भारत- बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल कड़े कदम उठा रही है, जिसके चलते घुसपैठियों और दलालों को अब अपनी गतिविधियों को अंजाम देने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। उनमें से कई पकड़े जा रहे हैं तथा उन्हें कानून के मुताबिक सजाएं भी हो रही है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


