Home Crime लूटपाट के लिए पत्थर से कंटेनर चालक की हत्या

लूटपाट के लिए पत्थर से कंटेनर चालक की हत्या

43
0
भिवंडी, ट्रांसपोर्ट बाहुल्य इलाके में लूटपाट के उद्देश्य से एक कंटेनर चालक की हत्या करनेवाले दो हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के मुख्य आरोपी पर चोरी व लूटपाट के सात मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि उसका दूसरा साथी नाबालिग है।
पुलिस के अनुसार, नई मुंबई का कंटेनर चालक आजम अंसारी काल्हेर के राजलक्ष्मी कंपाउंड में २९ मई की रात माल भरने के लिए आया था। इस दौरान रात में वह कंटेनर में ही सो रहा था, तभी बाइक से दो लोग आए और कंटेनर चालक के साथ गाली-गलौज करने के साथ लूटपाट करने की कोशिश की। चालक के विरोध करने पर लुटेरों ने आक्रोश में आकर कंटेनर चालक के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे कंटेनर चालक की मौत हो गई। कंटेनर मालिक सत्यनारायण मिश्र की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने कंटेनर चालक की हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर शेलार के मीठपाड़ा से २० वर्षीय आरोपी को जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। हत्या आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल बरामद किया है।