मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर शिकंजा करते हुए पीएमएलए केस में उनके दो सहायकों को अरेस्ट कर लिया है. कल शुक्रवार को करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार कर लिया. इस घटनाक्रम पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा- यह हमारे लिए नया नहीं है. दूसरों के खिलाफ भी प्रयास किए गए. चिंता करने की जरूरत नहीं.
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ED ने 100 करोड़ रुपए की रिश्वत के आरोपों के सिलसिले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले में उनके दो सहायकों को गिरफ्तार किया है.
एनसीपी नेता व पूर्व गृह मंत्री देशमुख के परिसरों पर ईडी के छापे और उनके दो सहायकों की गिरफ्तारी पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा, यह हमारे लिए नया नहीं है. दूसरों के खिलाफ भी प्रयास किए गए. केंद्रीय एजेंसियों की निगाह उनके (अनिल देशमुख) बेटे के कारोबार पर थी, लेकिन जहां तक मुझे पता है उन्हें कुछ नहीं मिला इसलिए वे अन्य जगहों पर उनके परिवार के लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. चिंता करने की जरूरत नहीं.





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


