Home Crime १६ गंभीर आपराधिक मामलों का पर्दाफाश, ९ बदमाश गिरफ्तार

१६ गंभीर आपराधिक मामलों का पर्दाफाश, ९ बदमाश गिरफ्तार

43
0

भिवंडी, भिवंडी की शांतिनगर पुलिस ने ९ शातिर अपराधियों को दबोच कर उनके पास से १२ लाख, ८१ हजार रुपए का माल जब्त किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद १६ गंभीर आपराधिक मामलों का पर्दाफाश हुआ है। उक्त जानकारी भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने दी है।
भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने बताया कि शांतिनगर पुलिस ने मिली सूचना पर दो शातिर अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद भिवंडी, नई मुंबई, मुंब्रा क्षेत्र से चोरी किए ८ दुपहिया वाहन के साथ पांच लावारिस बाइक, २ मोबाइल एक सोने की चेन आदि मिलाकर कुल ८ लाख ३० हजार रुपए का माल बरामद हुआ।