मुंबई, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मनपा ने वैक्सीनेशन अभियान को तेज गति दी है। पहले वरिष्ठ नागरिकों, उसके बाद प्रौढ़ और युवाओं को वैक्सीन दी जा रही है। अब मनपा ने गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन देने की शुरुआत की है। आज से मुंबई के ३५ वैक्सीनेशन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। वरिष्ठ डाक्टरों की देखरेख में यह टीकाकरण होगा।
अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने पर गर्भवती महिलाओं को अधिक खतरा है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए वैक्सीन दी जा रही है। उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद ही उन्हें वैक्सीन दी जाएगी।
वैक्सीन सेंटर के नाम
कामा अस्पताल, नायर चैरिटेबल हॉस्पिटल, जगजीवनराम रेलवे अस्पताल, जेजे अस्पताल, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सेंट्रल रेलवे अस्पताल, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, लोकमान्य तिलक नगर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज, केईएम, महात्मा गांधी अस्पताल, नायगांव मैटरनिटी हॉस्पिटल, माहिम मैटरनिटी हॉस्पिटल, एसआईएस अस्पताल, विष्णु प्रसाद नंदराय देसाई नगर अस्पताल, भाभा अस्पताल, वूâपर अस्पताल, शिरोडकर मैटरनिटी हॉस्पिटल, खान बहादुर भाभा नगर अस्पताल, मांसाहेब मीनाताई ठाकरे प्रसूति अस्पताल, देवनार मैटरनिटी हॉस्पिटल, मदन मोहन मालवीय शताब्दी अस्पताल, बीएआरसी अस्पताल, आरसीएफ अस्पताल, मातोश्री रमाबाई ठाकरे मैटरनिटी हॉस्पिटल, संत मुक्ताबाई नगर सामान्य अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल, चौकसी मैटरनिटी हॉस्पिटल, मनोहर वामन देसाई नगर अस्पताल, रिद्धि गार्डन म्यूनिसिपल हॉस्पिटल, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले नगर अस्पताल, चारकोप मंडल ३ प्रसूति अस्पताल, आकुर्ली मैटरनिटी हॉस्पिटल, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नगर अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, एल बी एस प्रसूति अस्पताल और स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर नगर अस्पताल।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 1


