मुंबई, महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा के बाद अब राज्य में 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन 2021 यानी क्लास 11 के लिए इस साल कॉमन एंट्रेस टेस्ट (Maha CET class 11) का आयोजन किया जा रहा है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन ने क्लास 11 सीईटी एग्जाम फॉर्म जारी कर दिया है।
महाराष्ट्र बोर्ड क्लास 11 एडमिशन के लिए होने वाले इस एंट्रेंस टेस्ट (Maharashtra class 11 entrance exam) की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी। 10वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स को महाराष्ट्र सीईटी की वेबसाइट cet.mh-ssc.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है और फिर वहीं से ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरना है।
एमएचटी सीईटी एफवाईजेसी 2021 के लिए रजिस्टर (MHT CET class 11 exam form) करने की अंतिम तारीख 26 जुलाई 2021 है। यह प्रवेश परीक्षा 21 अगस्त 2021 को ली जाएगी। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने कहा था कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं नहीं हुई हैं। ऐसे में सभी बोर्ड के स्टूडेंट्स को एडमिशन का उचित अवसर मिल सके, इसके लिए यह एंट्रेंस एग्जाम लिया जा रहा है।
महाराष्ट्र फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम में 10वीं के पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 8 अलग-अलग भाषाओं में होगी। आप फॉर्म भरते समय अपनी भाषा चुन सकते हैं। परीक्षा चार विषयों- मैथ्स, साइंस, इंग्लिश और सोशल साइंस की ली जाएगी। हर विषय में 25 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 मार्क्स का एग्जाम होगा।ऑफिशियल वेबसाइट cet.mh-ssc.ac.in पर जाएं। होम पेज पर FYJC CET 2021 exam form लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा। यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी समेत अन्य जरूरी जानकारी भरकर रजिस्टर करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको मिली आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करें। अब एग्जाम फॉर्म भरें।
एप्लीकेशन फीस जमा करें। फॉर्म सबमिट करें। भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंट आउट लेकर भी रख लें।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


