नालासोपारा, तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत तुलिंज उड़ान पुल के पास एक महिला से मोबाईल व सोने की चेन छीनकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के बाबा नगर निवासी सरिता गुप्ता (35) 21 जुलाई की दोपहर 3 :15 बजे के आसपास सड़क पर पैदल चलते हुए जा रही थी। वह जैसे ही तुलिंज उड़ान पुल दुबे इस्टेट पहुंची, उसी दौरान पीछे से दो अज्ञात शख्स पैदल आए और महिला से एक शख्स ने घर पर फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। वही दूसरे शख्स ने जबरन महिला के गले से सोने की चने छीन लिया और तुलिंज रोड़ की तरफ फरार हो गए। महिला ने समीप के तुलिंज पुलिस स्टेशन में जाकर उक्त घटना की शिकायत दर्ज कराया। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि अज्ञात लुटेरे एक मोबाइल (कीमत -7000 रुपये ) और 8 ग्राम की सोने की चेन ( कीमत – 30000 रुपये ) खींचकर ले गए है। महिला की शिकायत व बयान के आधार पर पुलिस दोनों अज्ञात लुटेरो पर कलम 392,34 के तहत केस दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 1


