Home Crime गोवंडी इलाके से पांच झोलाछाप (फर्जी)डॉक्टर गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6...

गोवंडी इलाके से पांच झोलाछाप (फर्जी)डॉक्टर गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 का सराहनीय काम

373
0

मुंबई:-मनोज दुबे

मुंबई 19 अगस्त को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 6 ने गोवंडी में बिना लाइसेंस के गैर कानूनी रूप से प्रैक्टिस करने के आरोप में पांच झोलाछाप (फर्जी )डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच 6 ने गोवंडी और मानखुर्द की झुग्गियों में छापा मारा और पांच फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया जो विभिन्न क्लीनिक में गैर कानूनी रूप से चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस कर रहे थे।
अधिकारी ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एम वार्ड पूर्वी की एक टीम भी पुलिस के साथ गई थी। पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 419,420,33,36 और अन्य कानूनों के तहत शिवाजी नगर पुलिस थाने में डॉक्टरों के विरुद्ध पांच मामले दर्ज किये गए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के बगैर ही मरीजों को इंजेक्शन लगा रहे थे, उनका इलाज कर रहे थे।