मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई पुलिस के पूर्व कमीश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी का चौथा मामला मुंबई पुलिस ने दर्ज किया है। शुक्रवार की रात गोरेगांव पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया। दर्ज कराए गए केस में शिकायतकर्ता एक बिजनेमैन है जिनका नाम बिमल अग्रवाल है। इससे पहले 23 जुलाई को ठाणे सिटी पुलिस कमिश्नरेट के कोपारी थाने में परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया था।
परमबीर सिंह के साथ बर्खास्त किए गए सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे, सुमित सिंह उर्फ चिंटू, अल्पेश पटेल, विनय सिंह उर्फ बबलू और रियाज भाटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 385 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
बिमल अग्रवाल नाम के व्यापारी ने जनवरी 2020 से मार्च 2021 के बीच परमबीर सिंह पर 9 लाख रुपए की वसूली का आरोप लगाया है। इसके अलावा सैमसंग के दो महंगे फोन यानी कुल 11 लाख 92 हजार रुपए वसूली किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है।
बता दें कि हाल ही में परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। कहा जा रहा है कि परमबीर सिंह अब देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे। परमीबर सिंह के अलावा कई अन्य आरोपियों के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि परमबीर सिंह के साथ ये आरोपी भी वसूली के मामले में शामिल थे।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


