वसई, चोरी व लूट का कॉन्ट्रैक्ट देने की बात भी कभी सुनी है क्या? वालिव पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो अन्य राज्य में चोरी व चेन स्नैचिंग का कॉन्ट्रेक्ट देकर वारदात करवाता था। हालांकि, बड़ी चोरी की वारदात को वह खुद ही अंजाम देता था। कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए शातिर अपराधी लक्जरी बस या फिर एसी ट्रेन से सफर करता था। इतना ही नहीं, कर्नाटक में एक शानदार होटल में ठहरता था। हालांकि, पुलिस ने इस शातिर अपराधी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपियों पर मकोका के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने के आभूषण सहित २७ लाख रुपए का माल जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों द्वारा गत जुलाई महीने में एक कंपनी में २७ लाख रुपए चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। वालीव पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस जांच के दौरान मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नालासोपारा में रहनेवाले एक शातिर आरोपी को भायंदर इलाके से गिरफ्तार किया गया। अपराधी का रिकॉर्ड चेक करने पर पुलिस के होश उड़ गए। उक्त अपराधी पर मकोका सहित ५० से ज्यादा मामले दर्ज थे। पुलिस की पूछताछ में शातिर अपराधी ने बताया कि उसके खिलाफ राज्य मुंबई, विभिन्न पुलिस थाने में कई मामले दर्ज हैं, जिसके कारण वह कर्नाटक में कॉन्ट्रैक्ट देकर अपराध करवाता था। यह अपराधी कर्नाटक के कई अपराधियों के साथ मिलकर एक होटल में मीटिंग करता था और उनके द्वारा लूटे गए आभूषण को बेच दिया करता था। वह कर्नाटक में एक आलीशान होटल में ठहरता था। कभी-कभार वह खुद बड़ी चोरी या फिर चेन स्नैचिंग करता था। वालीव पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वैâलाश बर्वे ने बताया कि ४ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ३ के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


