मुंबई, दिल्ली पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले छह आतंकी गिरफ्तार किए गए थे। जिसमें से एक संदिग्ध आतंकी जान मोहम्मद मुंबई के सायन का रहनेवाला है, इसके बाद से ही मुंबई एटीएस ने जान मोहम्मद के संपर्क रहने वाले जाकिर हुसैन के बारे में जानकारी इकट्ठा कर उस पर भी नजर रखना शुरू कर दिया था। एटीएस से बचने के लिए जाकिर मुंब्रा में महफूज (सुरक्षित) मुकाम की तलाश कर रहा था। इसके साथ ही अपनी पत्नी को बांद्रा में अपने रिश्तेदारों के यहां रखा था। इसकी जानकारी एटीएस को होते ही जाल बिछाकर उसकी पत्नी के मदद से जाकिर को जोगेश्वरी में दबोच लिया।
सूत्रों की मानें तो संदिग्ध आतंकी जाकिर ने ही जान मोहम्मद शेख को हथियार और विस्फोटकों की डिलिवरी लेने को कहा था। जाकिर की गिरफ्तारी काफी अहम है क्योंकि इसके पास से आगे के लिंक मिल सकते हैं। अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर जाकिर किसके आदेशों को मान रहा था और किसके आदेश पर जान मोहम्मद शेख़ को हथियार और विस्फोट की डिलिवरी लेने को बोल रहा था।
जाकिर हुसैन शेख धारावी में रहनेवाले जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया का हैंडलर था। जाकिर शेख अंडरवर्ल्ड के लिए काम करता था। जाकिर का भाई शाकिर शेख पाकिस्तान में दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम का दाहिना हाथ है। शाकिर के माध्यम से जाकिर अनीस इब्राहिम के संपर्क में लगातार था। इसके कारण जाकिर मुंबई क्राइम ब्रांच के रडार पर पहले से ही था। जाकिर अनीस इब्राहिम के कहने पर जान मोहम्मद को इस आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना में शामिल किया था।





Users Today : 49
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 435
Users Last 30 days : 912
Users This Month : 396
Users This Year : 9346
Total Users : 70553
Views Today : 58
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 1183
Views This Month : 542
Views This Year : 10579
Total views : 106602
Who's Online : 0


