मुंबई, अभिनेता अर्जुन रामपाल का नाम बार-बार ड्रग्स मामले में सामने आता रहता है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जब ड्रग्स कनेक्शन की जांच शुरू हुई थी तो रामपाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अर्जुन रामपाल का साला दो बार ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भी हो चुका है। अब एक बार फिर ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल का नाम कल मीडिया की सुखियों में आ गया। इस बार उनके साले ने चरस के मामले में उनके मान-सम्मान पर चांटा मारा है। रामपाल के साले को चरस की बड़ी मात्रा के साथ गोवा में गिरफ्तार किया गया है।
एनसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन रामपाल के साले को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया है। आरोपी अर्जुन रामपाल की गर्लप्रâेंड का भाई है। ड्रग्स तस्करी के मामले में इस आरोपी को तीसरी बार एनसीबी ने गिरफ्तार किया है।
एनसीबी के ज्वॉइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि गोवा में खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मुंबई और गोवा एनसीबी की टीम ने ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपेरशन के दौरान आरोपी को चरस की एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले सुशांत सिंह और क्षितिज प्रसाद ड्रग्स केस में इसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। एनसीबी के आला अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक गोवा में पिछले ३ दिनों से मुंबई-गोवा एनसीबी का ज्वॉइंट ऑपरेशन चल रहा है। इस ऑपरेशन के दौरान एनसीबी को सुराग मिला कि गोवा में चरस की तस्करी हो रही है। इस सुराग के मिलते ही एनसीबी ने छापेमारी की और चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे लगातार पूछताछ जारी है। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत और क्षितिज प्रसाद ड्रग्स केस के मामले में वह गिरफ्तार हो चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी जमानत पर रिहा हुआ था। बता दें कि सुशांत सिंह ड्रग्स केस में भी एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लप्रâेंड से पूछताछ की थी। इस दौरान दोनों की मुसीबतें काफी बढ़ गई थीं।





Users Today : 14
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 130
Users Last 30 days : 727
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today : 15
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 879
Views This Month : 312
Views This Year : 12945
Total views : 108968
Who's Online : 0


