Home Crime पोर्नोग्राफी मामले में क्राइम ब्रांच की दूसरी चार्जशीट दाखिल

पोर्नोग्राफी मामले में क्राइम ब्रांच की दूसरी चार्जशीट दाखिल

376
0

मुंबई, पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में अभिनेत्री वंदना तिवारी उर्फ गहना वशिष्ठ पर संकट गहरा गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गहना समेत पांच लोगों के खिलाफ एक नई चार्जशीट दाखिल की है। इस नई चार्जशीट में वशिष्ठ पर नई अभिनेत्रियों को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करने और बाद में उनके वीडियो को तीन ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप लगाया गया है। पोर्नोग्राफी में मुंबई पुलिस द्वारा दायर की गई यह दूसरी चार्जशीट है। दरअसल मध्य प्रदेश की रहनेवाली एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि बॉम्बले, श्रीमंत और वशिष्ठ ने उसे फिल्मों में भूमिका देने के बहाने तीन बंगलों में रखा और उसे अश्लील फिल्मों में अभिनय करने के लिए मजबूर किया। सूत्रों के मुताबिक पोर्नोग्राफी के चार अन्य मामलों की जांच कर रही है। पुलिस ने अपने ५०० पन्नों के आरोप पत्र में गहना सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। क्राइम ब्रांच ने निर्माता अभिजीत बॉम्बले और बाबूराव प्रह्लााद उर्फ अजय श्रीमंत को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गहना ने सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत हासिल कर ली है, जबकि प्रिंस कुमार और यश ठाकुर फरार हैं।