मुंबई, करी रोड स्टेशन के पास हाई राइज इमारत में लगी आग को बुझाने के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की २५ से अधिक गाड़ियों के साथ लगभग १५० कर्मचारियों की अलग-अलग टीम आग बुझाने में लगी थीं। इस पूरी टीम को एक वरिष्ठ फायर अधिकार भायखला कंट्रोल रूम से निर्देश दे रहे थे। इस आग को काबू पाने के लिए ड्रोन की सहायता भी ली गई। एक अधिकारी के अनुसार पूरे सिचुएशन को भायखला कंट्रोल से हैंडल किया जा रहा था। फायर ब्रिगेड की सभी आधुनिक तकनीकी से लैस मशीनों को यहां लगाया गया था। हाइड्रोलिक प्रेसर के लिए इंजन लगाए गए थे।
इस इमारत की १९वीं मंजिल पर लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगभग ३०० मीटर हाइड्रोलिक पाइप को खींचते हुए सीढ़ियों से लेकर उस फ्लैट तक पहुंचे, जो वाकई में आसान नहीं था। यहां इमारत में हाइड्रोलिक प्रेसर भी कम था, जिस वजह से थोड़ी परेशानी हुई, दूसरा इंजन लगाकर इतना प्रेसर दिया गया कि पानी १९वीं मंजिल तक तेजी से पहुंचाया जा सके।
पूरी तरीके से आग को बुझाने में ड्रोन की मदद ली गई। पहले आग को बुझाया गया लेकिन आग पूरी तरह से बुझ चुकी है, इसे सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन भेजकर इमारत के बाहरी हिस्सों से भी देखा गया। वैâमरे में और फायर सेंसर के माध्यम से ड्रोन पूरी जानकारी नीचे कर्मचारियों को देता रहा। पूरी तरह से आग बुझाने की पुष्टि के बाद ही फायर अधिकारियों ने अभियान को रोका।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


