मुंबई, केंद्रीय लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करनेवाले मेधावी उम्मीदवार महाराष्ट्र के हों या किसी अन्य राज्य के लेकिन सभी ने इस देश को अपना परिवार मानकर प्रशासन में अपना करियर बनाने का पैâसला किया है। आपकी कहीं भी तैनाती हो लेकिन भ्रष्टाचार के अंधेरे को खत्म करने की चुनौती आपको स्वीकार करनी होगी। आपकी नियुक्ति देश में कहीं भी हो, अपने सर्वोत्तम कार्य से राज्य ही नहीं देश का नाम बड़ा करने की पूरी कोशिश करें। इन शब्दों में कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय लोकसेवा आयोग की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने कल लोकसेवा आयोग २०२० की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ बंगले में सम्मानित किया। समारोह का आयोजन शिव विद्या प्रबोधिनी बालासाहेब ठाकरे आईएएस अकादमी द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद उत्साह से अभिभूत विद्यार्थियों ने कहा कि हमें अगली जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया गया है। इस तरह सम्मानित होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती रश्मि ठाकरे, परिवहन मंत्री अनिल परब, पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बालासाहेब ठाकरे अकादमी के विजय कदम ने किया। अकादमी की २१वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में अधिक से अधिक छात्रों का अकादमी के माध्यम से मार्गदर्शन किया जाए और ध्यान दिया जाए कि वे इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में वैâसे सफल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमें अपने माता-पिता और शिक्षकों को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने हमारी सफलता में प्रमुख भूमिका निभाई।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


