बाद्रा : मुंबई के बाद्रा से 30 लाख रुपये ठगी कर फरार कथैया थाना क्षेत्र के फतेहा निवासी मो. शमशाद के घर सोमवार की देर रात मुंबई पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी में कथैया थाना पुलिस भी साथ थी। शमशाद के घर से 16 लाख रुपये बरामद किए गए। उसकी गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड की अनुमति मिलने पर मुंबई पुलिस अपने साथ ले जाएगी। मुंबई ले जाकर उसे वहां के कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मुबंई में टाइल्स-मार्बल लगाने का काम करता था शमशाद : मो. शमशाद एक दशक से बाद्रा में रहकर घरों में टाइल्स व मार्बल लगाने का काम करता था। 10 दिन पहले वह घर आया था। मुंबई के बाद्रा से ही वह करीब 30 लाख रुपये ठगी कर फरार हो गया था। उसके खिलाफ बाद्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसका मोबाइल लोकेशन उसके कथैया थाना क्षेत्र के फतेहा में होने की जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस से संपर्क किया। मुंबई पुलिस ने सोमवार की देर रात कथैया पुलिस को साथ लेकर उसके फ़ातेहा गांव स्थित घर पर छापेमारी की। उसने घर में 16 लाख रुपये छिपाकर रखा था। मो. शमशाद के पिता ने बताया कि उन्हें इतनी बड़ी राशि घर में छिपाकर रखे हुए था। जिसकी जानकारी स्वजनों को नहीं थी। उसने परिवार के किसी सदस्य को कुछ नहीं रुपये के संबंध में कुछ नहीं बताया था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि शमशाद को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वह मुंबई से 30 लाख रुपये ठगी कर भागा था। शेष राशि अभी बरामद नहीं हो सकी है। शमशाद मुंबई में किसी न किसी काम केबहाने लोगों से पैसा ठगी करता था।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


