मुंबई, केंद्रीय एजेंसी एनसीबी के अधिकारियों पर लगे कथित आरोपों की जांच केंद्रीय एजेंसी एनआईए के हाथ जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसी सिलसिले में एनआईए के अधिकारियों ने शुक्रवार की रात एनसीबी कार्यालय पहुंचकर जानकारी ली। क्रूज ड्रग्स मामले में शुक्रवार रात को एनआईए की एंट्री हो गई है। इसका लिंक इंटरनेशनल रैकेट से जुडे होने की संभावना जताई जा रही है। इसके कारण केस को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को ट्रांसफर किया जा सकता है। इसी जांच को लेकर एनआईए के ३ अधिकारियों ने एनसीबी कार्यालय का दौरा कर इससे जुड़ी जानकारी ली है।
बता दें कि मुंबई क्रूज ड्रग्स केस अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़ा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि हाईप्रोफाइल मामले में बड़ी साजिश और देश पर संभावित खतरे के मद्देनजर केस की जांच एनआईए को सौंपे जाने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को एनसीबी पहुंची एनआईए की टीम ने करीब दो घंटे ऑफिस में बिताए। सूत्रों की मानें तो एनआईए अधिकारियों ने ड्रग्स केस से जुड़ी सभी जानकारियां एनसीबी से ली हैं। साथ ही एनआईए ने एनसीबी अधिकारियों से बात की।
इस बीच सूत्रों का कहना है कि जल्द ही ड्रग्स मामले की जांच एनआईए को ट्रांसफर करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एनआईए को केस ट्रांसफर किए जाने से एनसीबी को आपत्ति हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि एनसीबी को लग रहा है कि एनआईए के हस्तक्षेप से उसका अधिकार क्षेत्र कम हो सकता है, साथ ही उसकी साख को भी खतरा है।





Users Today : 56
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 919
Users This Month : 403
Users This Year : 9353
Total Users : 70560
Views Today : 67
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 606
Views Last 30 days : 1192
Views This Month : 551
Views This Year : 10588
Total views : 106611
Who's Online : 0


