मुंबई, केंद्र सरकार का रेलवे विभाग कुछ बड़ी बात छिपा रहा है। सूत्रों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से रेलवे विभाग में काफीr ऊहापोह की स्थिति चल रही है। उसका सबसे प्रमुख कारण है आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तकरीबन २ सप्ताह पहले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद संभावित हमलों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया था। पत्र में राज्य के ४६ रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। अभी दो दिन पहले ही लश्कर-ए-तैयबा की ओर से जारी धमकी के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन अंबाला मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के कार्यालय में प्राप्त धमकी पत्र में उल्लिखित आठ रेलवे स्टेशन में से एक है। सूत्रों ने दावा किया है कि संभवत: इसी तरह की धमकी मुंबई में मिलने के बाद शनिवार के दिन से ही रेलवे पुलिस अलर्ट थी। यह धमकी भरा फोन बांद्रा रेलवे स्टेशन पर दुबई से आया था। धमकी के बाद राज्य सहित देशभर के स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों की मानें तो रेलवे के केंद्रीय जांच एजेंसियों को जानकारी होने के बावजूद राज्य सरकार से छिपाने की कोशिश की गई है लेकिन राज्य की सुरक्षा एजेंसियां इस अलर्ट के बाद पूरी तरह से सावधान हैं।
मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को किसी अज्ञात शख्स ने शनिवार रात को फोन किया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


