मुंबई, मुंबई में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से दिए गए निर्देश के बाद मनपा सक्रिय हो गई है। मनपा मुंबई के तमाम ठिकानों का दौरा कर अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उसी के तहत मनपा की अगुवाई में गुरुवार को वडाला स्थित शांतिनगर में कई एकड़ भूखंड पर हुए अतिक्रमण और अवैध झोपड़ों के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। शांतिनगर हाइवे के दोनों तरफ बड़ी संख्या में भू-माफियाओं ने अवैध झोपड़े बनाए हैं।
इस कार्रवाई के दौरान प्रभाग समिति अध्यक्ष रामदास कांबले, शिवसेना विभाग प्रमुख एवं नगरसेवक मंगेश सतामकर, स्थानीय नगरसेविका पुष्पा कोली, एफ नॉर्थ वार्ड के अधिकारी गजानन बिलारे, साल्ट विभाग के अधिकारी सभी मुख्य अधिकारी, शहर कलेक्टर, झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण विभाग के अधिकारी, मनपा के सक्षम प्राधिकारी विश्वास गूजर, बिल्डिंग फैक्ट्री सर्वेयर, वडाला टीटी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बता दें कि मदीना मस्जिद से सटे प्लॉट नंबर १४४ और ११७ में महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार के साल्ट विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण कर भू-माफियाओं ने कब्जा किया है। यहां अवैध रूप से लगभग १२० झोपड़े, दुकानें एवं गोदाम बनाया गया है। यहां शिकायतकर्ता व शिवसेना वॉर्ड शाखाप्रमुख समाधान जुगदार की गाड़ी भी कुछ दिनों पहले भू-माफियाओं ने जला दिया था। इसके अलावा स्थानीय नगरसेविका पुष्पा कोली के निजी सहायक निरंकार यादव पर भी जानलेवा हमले भू-माफियाओं ने किया था। भूमाफियाओं ने कुछ महीनों पहले मनपा के इंजीनियर पर भी पथराव किया था लेकिन अब मनपा तोड़क कार्रवाई के साथ भूमाफियाओं पर एक्शन लेगी।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


