मुंबई, २६/११ हमले की आज तेरहवीं बरसी है। आतंकी हमले के बाद मुंबई पुलिस भी हाईटेक हो गई है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए मुंबई पुलिस तैयार रहती है। मुंबई पर हुआ हमला हिंदुस्थान पर एक काले दाग की तरह है। इसे गुप्तचर एजेंसी की सबसे बड़ी असफलता माना जाता है। मगर अब पुलिस काफी इतनी चौंकन्नी हो चुकी है कि परिंदा भी पर नहीं पर मार सकता है। शहर में हाईटेक वैâमरे हर जगह नजर रख रहे हैं।
गौरतलब है कि २६ नवंबर २००८ को शुरू हुई गोलियों के शोर २९ नवंबर तक चलता रहा था। इस हमले में करीब १६६ लोग मारे गए थे जबकि ३०८ लोग बुरी तरह घायल हुए थे। फिलहाल किसी भी आपदा या फिर आतंकी हमले की साजिश को देखते हुए मुंबई पुलिस ने ८ सूत्री कार्यक्रम तैयार किया है। हर बड़े पुलिस अधिकारी के काम पूरी तरह से निर्धारित कर दिए गए हैं। यही नहीं, मुंबई हमले के बाद से नए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिया गया है। इन हमलों के बाद मुंबईकर और मुबंई पुलिस ने कई सबक लिए थे। इसी सबक के बीच मुंबई पुलिस ने शहर के चप्पे-चप्पे पर उच्च तकनीक से लैस सीसीटीवी वैâमरे लगाए हैं। मुंबई पुलिस सड़कों से लेकर गलियों तक करीब ५,२०० हाईटेक वैâमरे लगाए हैं। ये वैâमरे १,५१० जगहों पर लगाए गए हैं, जिन्हें सीधे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, ताकि एक कमरे में बैठकर पुलिस शहर में होनेवाली गतिविधियों पर नजर रख सके। मुंबई में २६/११ आतंकवादी हमले के बाद से समुद्री तटरक्षक भी मुस्तैद हो गए हैं। देश की सुरक्षा बढ़ाने के लिए राज्य प्राधिकारियों के साथ ३०० से अधिक तटीय सुरक्षा अभ्यास किए गए। भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक के. नटराजन ने कहा कि हम दो तटीय राज्यों को एक साथ लाकर अभ्यास कर लेते हैं। इसके परिणामस्वरूप हर किसी ने आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए कौशल और दक्षता हासिल कर ली है। २६/११ को १० पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंच गए। उन्होंने मुंबई के कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें १८ सुरक्षाकर्मी समेत १६६ लोग मारे गए थे।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


