मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी के बारे में काफी गोपनीयता बरती जा रही है। पर लाख छिपाने के बावजूद खबरें हैं कि बाहर आ ही जा रही हैं। अब ताजी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सवाई माधोपुर में शादी के पहले कैटरीना मुंबई के कोर्ट में हाजिर होंगी। दरअसल सुनने में आ रहा है कि अगले सप्ताह मुंबई में दोनों की पहले कोर्ट मैरिज होगी। इसके बाद राजस्थान के रिसॉर्ट में शादी होगी।
गौरतलब है कि विकी कौशल और वैâटरीना अपनी शादी के बारे में भले ही कुछ नहीं बोल रहे लेकिन खबरी अंदर की खबर खोजकर ला रहे हैं। ताजी रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर में राजस्थान में शादी से पहले ही कैटरीना मिसेज विकी कौशल बन जाएंगी। इतना ही नहीं, खबरें ये भी हैं कि कैटरीना अपनी होनेवाली सासू मां के साथ शॉपिंग कर रही हैं और उनके हाथों में राजस्थान की फेमस सोवत मेहंदी सजेगी। दोनों की शादी की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह दिसंबर के पहले हफ्ते यानी ७ से ९ दिसंबर के बीच राजस्थान में शादी करेंगे। हालांकि पारंपरिक शादी के पहले दोनों मुंबई में अगले हफ्ते कोर्ट मैरिज करनेवाले हैं। इसके बाद दिसंबर में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ धूमधाम से राजस्थान में शादी करेंगे। विकी-कैट का डेस्टिनेशन वेडिंग पहले से ही सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि दोनों सवाई माधोपुर के लग्जरी रिसॉर्ट ‘सिक्स सेंस’ में होगी। शादी के वेन्यू पर मोबाइल ले जाना मना है। शादी तीन दिन ७, ८ और ९ दिसंबर तक चलेगी और कैथलिक और हिंदू रीति-रिवाज से होगी। खबर है कि कैटरीना को भी सब्यसाची सजाएंगे। उनके हाथों में राजस्थान की फेमस सोजत मेहंदी सजेगी। इस हिना में केमिकल्स नहीं होते और यह दुनियाभर में मशहूर है। विकी-कैट की शादी में लगने वाली मेहंदी की कीमत करीब १ लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहंदी के देनेवाले उनसे पैसे नहीं लेंगे। यह उनकी तरफ से गिफ्ट होगा।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


