Home Crime व्यापारी का अपहरण करने और उसे धमकाने के मामले में दो गिरफ्तार

व्यापारी का अपहरण करने और उसे धमकाने के मामले में दो गिरफ्तार

35
0

मुंबई : मुंबई पुलिस ने शिवाजी नगर इलाके में बंदूक दिखाकर एक व्यापारी का अपहरण करने और उसे धमकाने के मामले में चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना उस समय घटी जब शराफत अली को उपनगरीय गोवंडी से कथित तौर पर चार लोगों ने अगवा कर लिया और उसे बलपूर्वक एक कार में बिठाकर ले गए। आरोपी शराफत अली को उसके स्वामित्व वाले एक वाणिज्यिक परिसर में ले गए। आरोपियों ने कथित तौर पर कारोबारी के सीने पर बंदूक तान दी और दो लाख रुपए नकद और 40,000 रुपए प्रति माह की मांग की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शराफत अली किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहा और उसने शिवाजी नगर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।