मुंबई, ऑनलाइन ठगी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन मुंबई पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो लड़की के नाम पर पहले फ़ेसबुक आईडी बनाता है, और डीपी में एक खूबसूरत लड़की का तश्वीर रखता है, फिर उस आईडी से मुंबई के नौजवान और युवा लड़कों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है, कुछ दिनों तक प्यार मोहब्बत की बातें करता है, और पूरी तरह से उन्हें अपने जाल में फंसाने के बाद, मुंबई के किसी भी बड़े सरकारी अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाता है,
जब लड़के अस्पताल जाते है तो वह खुद सामने आता है, और नौकरी के लिए फॉर्म फिलअप करने के नाम पर लड़कों का मोबाइल फोन ले लेता है, कुछ देर तक मोबाइल में फॉर्म भरते भरते लड़कों का ध्यान भटकाकर उनका फोन लेकर फरार हो जाता है।
फिलहाल कांदिवली पुलिस ने इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कांदिवली पश्चिम में स्थित शताब्दी अस्पताल में एक युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया और फार्म भरने के नाम पर उसका मोबाइल लेकर भाग गया था, फिलहाल कांदिवली पुलिस फ़ेसबूक के इस बहरूपिया को गिरफ्तार कर उसके चेहरे से खूबसूरत लड़की का पर्दा हटा दी है, पकड़े गए आरोपी का नाम हामिद सलीम शेख है, जिसकी उम्र 28 वर्ष है, जबकि फर्जी फ़ेसबूक आईडी रुमेषा सिद्दीकी के नाम से बनाया था, आरोपी के खिलाफ इस तरह का 4 केस पहले से ही दर्ज है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


