Home Crime 350 से ज्यादा सीसीटीव्ही स्कैन करके दो मोबाईल चोर को निर्मलनगर पोलीस...

350 से ज्यादा सीसीटीव्ही स्कैन करके दो मोबाईल चोर को निर्मलनगर पोलीस ने किया गिरफ्तार

186
0

मुंबई, निर्मल नगर पोलिस स्टेशन के वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक शशिकांत भंडारे ने बताया की गत हप्ते मे बाइक सवार एक महिला का मोबाईल लेकर फरार हो गया. जिसकी शिकायत पोलीस स्टेशन मे दर्द की गई थी. इस मामले की छान बिन करते हुए 350 से ज्यादा सीसीटीव्ही कॅमेरे की फुटेज को स्कैन की गई.

वारदात को अंजाम देने वाली बाईक की तरह दिखने वाली 40 से ज्यादा बाईक की छानबिन की गई और दो लोगो को पकडा गया जिस्मे आरोपी अश्वेत विनायक शिंदे( 24 ) डोंबिवली का रहिवासी, दुसरा आरोपी चंदन मुरुनकर (19 वर्ष) वरली का रहिवासी है. पकडे गये आरोपी शिंदे पर पहले भी बहुत से मामले दर्ज है और मुरुनकर स्टूडेंट है.