Home Crime स्वीडन से लापता बच्ची को पुलिस ने ढूंढ निकाला

स्वीडन से लापता बच्ची को पुलिस ने ढूंढ निकाला

69
0

मुंबई, स्वीडन से लापता हुई एक बच्ची को मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-६ ने ट्रांबे के चीता कैंप से बरामद किया है। बच्ची के गायब होने की सूचना इंटरपोल ने दी थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इंस्टाग्राम की मदद से बच्ची को खोज निकाला है।
बता दें कि गत दिनों स्वीडन से मुंबई आए एक परिजन की नाबालिग लड़की मुंबई में लापता हो गई थी। इसकी शिकायत उसके परिजनों ने स्वीडन एम्बेसी में दी थी। स्वीडन एम्बेसी के निर्देश पर इंटरपोल ने जानकारी निकालकर मुंबई पुलिस को सूचित किया था कि उक्त नाबालिग लड़की इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती है। जानकारी मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-६ ने जांच-पड़ताल शुरू की तो उक्त लड़की के इंस्टाग्राम का लोकेशन ट्रांबे स्थित सुभाष नगर ट्रेस हुआ। यह जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और उक्त नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पाया कि उक्त लड़की चीता वैंâप के सुभाष नगर में रह रही है। पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए उक्त लड़की को खोज निकाला है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को खोजकर उसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए उक्त लड़की को डोंगरी महिला बाल सुधार गृह भेज दिया है। इस बात की सूचना स्वीडन एम्बेसी को भी दे दी गई है।