मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में भारी बढ़ोतरी के बीच महाराष्ट्र सरकार ने न्यू ईयर मनाने के लिए गाइडलाइंस जारी कीं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना के मामले खतरनाक स्थिति तक पहुंच गया है।
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को राज्य में ताजा और एक्टिव COVID-19 मामलों की संख्या में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की और इसे “खतरनाक स्थिति” करार दिया। टोपे ने मीडिया से बातचीत में लोगों और अधिकारियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया। उन्होंने COVID-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने और संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण में तेजी लाने पर भी जोर दिया। महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों के बीच न्यू ईयर मनाने के लिए गाइडलाइंस जारी कीं।
महाराष्ट्र में अब प्रतिदिन कोरोना के करीब 2000 मामले दर्ज हो रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि पिछले 8-10 दिनों में राज्य में एक्टिव मामले 5,000-6,000 के बीच रहे हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, 10 दिसंबर को राज्य में 6,543 एक्टिव मामले थे। मंगलवार को राज्य में 11,492 एक्टिव मामले थे। मंत्री ने कहा कि बुधवार को एक्टिव मामलों की संख्या 20,000 से अधिक हो सकती है।
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछले हफ्ते हम प्रति दिन 150 मामले दर्ज कर रहे थे, अब हम प्रति दिन करीब 2000 मामले दर्ज कर रहे हैं। मुंबई में आज प्रतिदिन 2000 मामले हो सकते हैं।
पिछले हफ्ते प्रति दिन 150 मामले दर्ज हो रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने चिंता व्यक्त की और इसे “खतरनाक स्थिति” करार दिया।
हो सके तो नया साल घर पर ही मनाएं।
एक जगह कम लोग इकट्ठा हों, 5 आदमी से अधिक नहीं।
सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
सैनिटाइजेशन करें।
60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर से बाहर बीच, गार्डन जाने से बचें।
कोई सांस्कृतिक या धार्मिक कार्यक्रम न करें।
कोई भी रैली न करें।
पटाखे का भी इस्तेमाल न करें।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


