Home Crime पूर्व पोलीस महासंचालक(डीजी) संजय पांडे बने मुंबई के पुलिस कमिश्नर, हेमंत नागराले...

पूर्व पोलीस महासंचालक(डीजी) संजय पांडे बने मुंबई के पुलिस कमिश्नर, हेमंत नागराले का तबादला

191
0

मनोज दुबे

मुंबई, मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस पुलिस अधिकारी संजय पांडे को मुंबई का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले संजय पांडे महाराष्ट्र में पुलिस महानिदेशक थे। उनकी जगह रजनीश सेठ को पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसलिए संजय पांडे को एक और जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। वहीं राज्य सरकार ने हेमंत नागराले को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम, मुंबई के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
बता दें कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय पांडेय हाल ही में हुए तबादले को लेकर राज्य सरकार से खफा थे। संजय पांडे 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय पांडे की नाराजगी के बाद उन्हें महाराष्ट्र पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
मार्च, 2021 में संजय पांडे ने तबादले से नाराज होकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। इसके बाद पांडे तबादले से नाराज हो कर छुट्टी पर भी चले गए थे। पांडे ने आइआइटी कानपुर से आइटी कंप्यूटर में इंजीनियरिंग की है। महारष्ट्र में इन्होंने एसीपी पुणे के रूप में कार्य की शुरुआत की थी। इसके बाद पांडे मुंबई में डीसीपी रैंक के अधिकारी बने। साल 1993-93 के दंगों के दौरान पांडे डीसीपी थे। इसके बाद वह नारकोटिक्स, इकनामिक्स आफिस विंग में भी रहे।