मुंबई: महाराष्ट्र में फिलहाल सरकार का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान विधानभवन में बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने महाराष्ट्र पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज खत्म हो गई है। सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बारामती में एक शिंदे नाम का पुलिस निरीक्षक एक युवती को लॉज पर लेकर जाता है। वहां जाने के बाद युवती उसका वीडियो बनाती है, बाद में वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। जब यह बात पुलिस महकमे तक पहुंचती है तो उसका तबादला कर दिया जाता है लेकिन उसपर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है। ऐसा क्यों? पडलकर ने सवाल उठाया कि अगर पुलिस अधिकारी ने कोई अपराध नहीं किया तो फिर उसका ट्रांसफर क्यों किया गया।





Users Today : 6
Users Yesterday : 23
Users Last 7 days : 115
Users Last 30 days : 593
Users This Month : 286
Users This Year : 11307
Total Users : 72514
Views Today : 7
Views Yesterday : 28
Views Last 7 days : 142
Views Last 30 days : 723
Views This Month : 360
Views This Year : 12993
Total views : 109016
Who's Online : 0


