मुंबई: पिछले पखवाड़े विरार में आसाराम राठौड़ नामक व्यक्ति को दो बाइक सवारों ने गोली मार दी थी। उस शूटआउट की गुत्थी सुलझ गई है। इस केस में वॉन्टेड दिनेश यादव नामक आरोपी को यूपी एसटीएफ ने आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि इस शूटआउट के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। दिनेश ने एसटीएफ के उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह और निरीक्षक हेमंत भूषण सिंह से खुलासा किया कि उपरोक्त शूटआउट की प्लानिंग करीब चार महीने पहले सुमित द्वारा की गई थी। दिनेश के अनुसार, सुमित बिहार का मूल निवासी है और आजमगढ़ जेल में बंद राजन नामक उसके परिचित का दोस्त है। राजन महाराष्ट्र में हथियारों की सप्लाई भी करता रहा है। उसी से जुड़े किसी केस में जब वह महाराष्ट्र की जेल में बंद था, तो उसकी बैरक में सुमित भी था।
वहां से दोनों की दोस्ती हुई। दिनेश के अनुसार, महाराष्ट्र के केस में जेल से बाहर आने के बाद राजन उसके पास आया और सुमित से उसकी फोन पर बात कराई। सुमित ने उस दौरान दिनेश को बताया कि एक व्यक्ति की हत्या करनी है। बदले में तुम्हें पांच लाख रुपये कैश और विरार में एक फ्लैट दिया जाएगा। 28 फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे दिनेश और मोहसिन बाइक से आसाराम राठौड़ के नजदीक पहुंचे। दिनेश ने इसके बाद आसाराम पर गोलियां चलाईं और वहां से भागकर हाइवे पर पहुंचे। सुमित ने यहां जिस जगह बाइक और पिस्टल छोड़ देने को कहा था, उन्हें वहां रख दिया। इसके बाद आरोपियों ने वहां से इंदौर की बस पकड़ी। इंदौर से फिर यह लोग वाराणसी गए। विरार पुलिस व क्राइम ब्रांच को दिनेश के आजमगढ़ में होने की टिप मिल गई थी। उन्होंने यह जानकारी यूपी एसटीएफ से शेयर की। इसी में बुधवार को उसे आजमगढ़ में ठेकमा बाजार में लोकेट किया और फिर गिरफ्तार कर विरार पुलिस को सौंप दिया गया। दिनेश यादव पर महाराष्ट्र व यूपी में अलग-अलग केसों में कुल पांच मामले दर्ज हैं। आसाराम राठौड़ पर एक साल पहले भी गोलियां चलाई गई थीं।





Users Today : 11
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 397
Users Last 30 days : 874
Users This Month : 358
Users This Year : 9308
Total Users : 70515
Views Today : 13
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 552
Views Last 30 days : 1138
Views This Month : 497
Views This Year : 10534
Total views : 106557
Who's Online : 3


