मुंबई: आंगड़िया उगाही केस में वॉन्टेड डीसीपी सौरभ त्रिपाठी हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल करते थे। सीआईयू की जांच में यह सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। सीआईयू ने एक व्यक्ति को लखनऊ में गिरफ्तार किया है, जिस तक हवाला के जरिए रकम पहुंची थी। उसे मुंबई लाया जा रहा है। इसके अलावा एक और भी व्यक्ति की शिनाख्त की गई है, जिस तक डीसीपी त्रिपाठी के निर्देश पर मोटी रकम पहुंचाई गई। उसे सीआईयू विटनेस बनाने वाली है। एक सूत्र के अनुसार, डीसीपी सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर गिरफ्तार इंस्पेक्टरों में से एक ओम वानगाते आंगड़िया के बिजनेस से जुड़े लोगों से लूटी गई या उगाही में मांगी गई ज्यादातर रकम हवाला के जरिए भिजवाते थे।
सौरभ त्रिपाठी कानपुर के मूल निवासी हैं। लखनऊ में उनके काफी रिश्तेदार हैं। इसीलिए लखनऊ से इस केस में हवाला नेटवर्क का लिंक सामने आना बहुत अहम है। इस केस में अब तक तीन इंस्पेक्टर नितिन कदम, समाधान जमदाडे और ओम वानगाते गिरफ्तार हो चुके हैं। सौरभ त्रिपाठी ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस पर 24 मार्च को सुनवाई होनी है। सीआईयू ने पिछली रिमांड अप्लीकेशन में कहा था कि इस केस में गिरफ्तार तीनों इंस्पेक्टर एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन से जुड़े हैं। उगाही के समय इस जोन के डीसीपी सौरभ त्रिपाठी थे। उन्होंने अपने इंस्पेक्टरों को आंगडिया के बिजनेस से जुड़े लोगों से उगाही करने के मौखिक निर्देश दिए थे।





Users Today : 55
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 441
Users Last 30 days : 918
Users This Month : 402
Users This Year : 9352
Total Users : 70559
Views Today : 66
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 550
Views This Year : 10587
Total views : 106610
Who's Online : 2


