मुंबई। स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार कोरोना की तीसरी लहर काबू में आ गई है। लेकिन कानपुर आईआईटी द्वारा कोरोना की चौथी लहर आने की चेतावनी ने मनपा को परेशान कर दिया है। चीन सहित कई देशों में कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक हुई बढोत्तरी ने स्वास्थ्य विषेशज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। आईआईटी कानपुर के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने भी भारत मे चौथी लहर आने का संकेत दिया है। इन सबको ध्यान में रखते हुए मनपा ने भी चौथी लहर से निपटने के लिए कमर कस ली है। इसके तहत मनपा ने एक लाख बेड तैयार रखने का निर्णय लिया है।
गौरतलब हो कि मनपा के पास अभी 30 हजार बेड मौजूद है। मनपा ने 30 हजार बेड लक्षण वाले मरीजों के लिए, 40 हजार बेड बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए तथा 30 हजार बेड हाई रिस्क कॉन्टैक्ट वाले मरीजों के लिए रखा है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि मुंबई ने अन्य देशों की तरह प्रतिबंध हटाने में जल्दबाजी नहीं की, बल्कि चरण बद्ध तरीके से प्रतिबंधों को हटाया। मुंबई में 100 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन का दोनों डोज लिया है, जिसका फायदा भी देखने में हुआ है। वैक्सीन लगने से लोगों में इम्युनिटी भी अच्छी बनी है जिससे कोरोना की लहर का असर कम होगा।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


