मुंबई। गृहराज्य मंत्री शंभुराजे देसाई ने कहा कि ड्रग्स और नशीले पदार्थ के बिक्री और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सरकार अभियान चलाएगी। बजट सत्र के बाद मुंबई, ठाणे, उल्हासनगर और अंबरनाथ के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक के बाद अधिकारियों को अभियान शुरू करने के लिए निर्देश दिया जाएगा।
विधानपरिषद में शिवसेना विधायक रवींद्र फाटक ने प्रश्नकाल के माध्यम से कहा कि उल्हासनगर, बदलापुर और अंबरनाथ में खुलेआम ड्रग्स की बिक्री (sale of **) हो रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में वहां के युवा बर्बाद हो रहे हैं। जिसके जवाब में शंभुराजे देसाई ने सदन को बताया कि 29 नवंबर 2021 को ठाणे पुलिस ने उल्हासनगर में एक नाइजीरियाई व्यक्ति को 10 ग्राम ड्रग्स और 1 लाख 20 हजार रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चार्जशीट (charge sheet) दायर की गई है। गृहराज्य मंत्री ने पुलिस अधिकारियो को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस थाने के अंतर्गत नशाखोरी और ड्रग्स बेचते या सेवन करते पाए जाएंगे वहां के पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। इसे रोकने के लिए स्कूल-कॉलेज परिसर में पेट्रोलिंग कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस उपायुक्तों को मुंबई और उसके उपनगरों में नशीली दवाओं (**) के उपयोग और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया जाएगा। चर्चा में विधायक निरंजन डावखरे, प्रवीण दटके व कई अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


