Home Crime गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के कामकाज से खुश नहीं CM उद्धव...

गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के कामकाज से खुश नहीं CM उद्धव ठाकरे? CMO का बयान आया सामने

79
0

मुंबई : महाराष्ट्र के गृह मंत्री और राकांपा नेता दिलीप वलसे पाटिल और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच मतभेद की खबरें चल रही है। ख़बरों के मुताबिक सीएम ठाकरे गृह मंत्री वलसे के कामकाज से खुश नहीं है। इसी बीच सीएम उद्धव ठाकरे के ओर से बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने इन सभी खबरों को निराधार बताया है और कहा कि उन्हें दिलीप वलसे पाटिल पर पूरा भरोसा है।
पाटिल अच्छा काम करे रहे हैं
CMO की ओर से जारी बयान में कहा गया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से खफा होने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा- मुझे गृह मंत्री पाटिल पर पूरा भरोसा है और वह अच्छा काम कर रहे हैं। इस बीच गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बैठक एक घंटे तक चली। सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ सबूत देने के बावजूद गृह विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाने के बारें में दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री गृह विभाग से खफा नहीं: पाटिल
वहीं, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वलसे पाटिल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मुख्यमंत्री से मिलते हैं। मैं और मुख्यमंत्री सरकारी और विभागीय कार्यों के लिए मिलते हैं और आज की बैठक वही थी। वलसे पाटिल ने उनके और सीएम के बीच मतभेद की ख़बरों पर कहा, मुख्यमंत्री ने इस बारे में खुलासा किया है। मुख्यमंत्री गृह विभाग को लेकर बिल्कुल भी खफा नहीं हैं। संजय राउत की भावना सही है। अगर हमारे विभाग की ओर से कमी होगी तो सुधार होगा। दरअसल, आज सुबह शिवसेना नेता संजय राउत ने गृह विभाग को अधिक सक्षम बनाने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा गृह विभाग को और अधिक कुशल होना चाहिए। इस संबंध में कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा हुई थी। यह गृह मंत्रालय पर हमला है कि जांच एजेंसियां ​​राज्य में आकर कार्रवाई कर रही हैं। इस प्रकार को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। अब गृह विभाग को कड़े कदम उठाने होंगे।