मुंबई:-मनोज दुबे
घाटकोपर पुलिस थाने में बिना अनुमति के एयर-कंडीशन (एसी) चल रहे हैं। यह खुलासा आरटीआइ के तहत मांगी गई सूचना में हुआ है। कागजों में कम एसी दिखाए गए हैं, जबकि संख्या इनकी कहीं ज्यादा है। यह भी जांच का विषय है कि कितने एसी अनुमति से लगाए हुए हैं और कितने बिना अनुमति से लगाए हुए है और यह कहां से खरीदे गए हैं।इसका भुगतान किसने किया है।
आरटीआई कार्यकर्ता मनोज दुबे ने घाटकोपर पुलिस विभाग में सूचना के अधिकार कानून के तहत जानकारी मांगी थी कि कितने एयर-कंडीशनर इस्तेमाल किए जा रहे है। इसके जवाब में पुलिस विभाग ने गलत जानकारी दी उनके द्वारा बताये गए एयर- कंडीशनर होने की संख्या कम बताई गई। जब पड़ताल की तो पता चला कि घाटकोपर थाने में कई एयर-कंडीशनर बैठाये गए है। आरटीआई कार्यकर्ता दुबे का दावा है कि उन्होंने खुद पड़ताल कि है जहां एक एसी चलाने की अनुमति भी नहीं है वहां दस से बारह एसी लगे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने ये एयर कंडीशनर चाहे सरकार के पैसे से नहीं भी खरीदे हो, लेकिन इन एयर कंडीशनर के लाखों रुपये के बिल का भुगतान तो सरकार के खाते से ही किया जा रहा है।
दुबे ने यहां तक दावा किया है कि ये एसी भी पुलिस अधिकारियों ने आम जनता के पैसे से ही खरीदे हैं।घाटकोपर थाने सहित एसीपी कार्यालय में कितने एसी की अनुमति है व कितने एसी लगे हुए हैं,इन सभी मामलों की शिकायत दुबे ने पोलीस महासंचालक और मुंबई पोलीस आयुक्त से की है।
दुबे ने सभी मामलों की जांच निष्पक्ष जांच के साथ उचित और योग्य कार्रवाई की मांग की है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


