Home Crime मुंबई की कंपनी हाईवे पर वसूलेगी टोल

मुंबई की कंपनी हाईवे पर वसूलेगी टोल

23
0

भोगांव : नेशनल हाईवे पर टोल वसूली के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब तरावादेव टोल प्लाजा का संचालन मुंबई की एक निजी कंपनी करेगी। एक साल तक वसूली के लिए एनएचएआइ से मुंबई की साहकार ग्लोबल लिमिटेड कंपनी का करार हुआ है। नई कंपनी ने अपने स्टाफ से टोल शुल्क की वसूली शुरू करा दी है। नेशनल हाईवे 34 जीटी रोड का उच्चीकरण पिछले साल पूरा किया गया था। इस हाईवे पर दिसंबर में टोल वसूली का सिलसिला शुरू हुआ। टोल वसूली के लिए अब तक ट्रायल के तौर पर तीन अलग-अलग कंपनियों को जिम्मा दिया गया। इन कंपनियों के द्वारा टोल वसूली के एवज में एनएचएआइ को धनराशि जमा कराई गई। ट्रायल पूरा हके के बाद तरावादेव टोल प्लाजा के संचालन का जिम्मा मुंबई की साहकार ग्लोबल लिमिटेड कंपनी को दिया है। कंपनी को प्रतिदिन 11 लाख रुपये की धनराधि एनएचएआइ को देनी होगी। विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद टोल शुल्क वसूली के लिए कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। तरावादेव टोल प्लाजा पर यात्रियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।