मुंबई, कुछ महत्वपूर्ण बस स्टॉपों पर बेस्ट ने ई-बाइक सेवा शुरू की है। जहां बेस्ट की बसें नहीं पहुंच पाती हैं, ऐसे ठिकानों तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए बेस्ट ने यह नए कांसेप्ट वाली ई-बाइक सेवा का शुभारंभ किया है। इसी के साथ देश में ऐसी सेवा देनेवाली बेस्ट पहली परिवहन संस्था बन गई है। बेस्ट के अनुसार इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन सॉल्यूशन के तहत ई-बाइक योजना को लॉन्च किया है। इसके तहत अंधेरी (पूर्व) में ५ बस स्टॉपों पर यह सेवा शुरू की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बेस्ट की कुछ बसों को बस स्टॉप से यात्रियों को गंतव्य स्थान तक जाने के लिए कड़ी मशक्कत व अधिक खर्च करना पड़ता है। ऐसी जगहों पर बाइक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जब यात्री बस स्टॉप पर उतरेंगे और उन्हें भीतरी क्षेत्रों की तरफ जाना होगा तो बाइक की सेवा ले सकेंगे। अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए यात्री ई-बाइक का उपयोग कर सकेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि ‘वोगो’ इंडिया कंपनी के साथ समझौता किया गया है। फिलहाल इस बाइक को वोगो ऐप से संचालित किया जाएगा लेकिन बाद में इसे बेस्ट के ‘चलो’ ऐप से जोड़ दिया जाएगा। यात्रियों द्वारा न्यूनतम २० रुपए में यह ई-बाइक बुक की जा सकेगी। उसके बाद प्रति किलोमीटर ३ रुपए अथवा डेढ़ रुपए मिनट की दर से चार्ज वसूला जाएगा। इस बाइक की स्पीड २५ किलोमीटर प्रति घंटे होगी। शुरुआत में लोगों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट भी दिए जाएंगे।





Users Today : 17
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 403
Users Last 30 days : 880
Users This Month : 364
Users This Year : 9314
Total Users : 70521
Views Today : 21
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 560
Views Last 30 days : 1146
Views This Month : 505
Views This Year : 10542
Total views : 106565
Who's Online : 4


