मुंबई, कुर्ला के नाइक नगर में एक चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई। मलबे में 20 से 25 लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम और पुलिस ने 7 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है।कुर्ला में 4 मंजिला बिल्डिंग हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं अब तक कुल 12 लोगों को जिंदा बचाया गया है। जबकि पांच-छह लोग फंसे दिख रहे हैं। राहत बचाव का काम जारी है।
कुर्ला, मुंबई में चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 1 और व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कितने लोग फंसे हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। आशीष कुमार, एनडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट बीएमसी के अनुसार अब तक कुल 12 लोगों को बचाया गया है।
संजय मांजरेकर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुंबई ने बताया कि अभी तक हमने 12 व्यक्तियों को बाहर निकाला है और हमें अंदर 5 लोग और फंसे हुए दिख रहे हैं। उनका बचाव अभियान जारी है। हमें लग रहा है कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कम से कम 1 दिन लगेगा।
मुंबई के चीफ फायर अधिकारी संजय मांजरेकर ने बताया कि करीब 12 बजे ये इमारत गिरी है। सूचना मिलने के बाद हमारे कुछ अधिकारी घटनास्थल पर आएं और उन्होंने 3 लोगों को बचाया। बचाएं हुए व्यक्तियों में से 1 व्यक्ति ने बताया की इमारत में 25-30 लोग फंसे हो सकते हैं।





Users Today : 0
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 52
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today :
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 74
Views Last 30 days : 374
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


