मुंबई, महाराष्ट्र जीएसटी विभाग ने दो कर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये जालसाज फर्जी खरीद चालान के जरिए कर की चोरी करते हुए सरकार के राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे थे। इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पाकीजा स्टील कंपनी और मायल स्टील प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सैयद तौकीर हसन रिजवी समेत दो लोगों को इस मामले में 185 करोड़ रुपए के फर्जी चालान प्राप्त करने और जीएसटी भुगतान किए बिना 22 करोड़ रुपए की नकली कटौती प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र जीएसटी विभाग द्वारा की गई है।
सैयद तौकीर हसन रिजवी पाकीजा स्टील एलएलपी और मेसर्स मायल स्टील प्रा. लिमिटेड नामक दोनों फर्जी कंपनियों के जरिए करीब 185 करोड़ रुपए के फर्जी खरीद चालान मिले हैं। उनमें से प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि इस व्यक्ति ने सरकार को लगभग 22 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान किया है। इस मामले में जीएसटी की आपूर्ति न करते हुए महाराष्ट्र वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


