Home Crime मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगों करने वाला ठग...

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगों करने वाला ठग गिरफ्तार

24
0

वसई,  माणिकपुर पुलिस ने वसई के रहने वाले छात्र जय पाटिल की शिकायत के बाद वसई से एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया हैं ,जिसने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए प्रयास करने वाले 12वी पास 10 छात्रों को अपने झांसे में लेकर उसके साथ 62,12,820 रुपए की ठगी की हैं |

माणिकपुर पुलिस की हिरासत में मौजूद इस आरोपी का नाम सुधांशू जगदंबा चौबे हैं | पुलिस की माने तो वसई पश्चिम के शास्त्री नगर का रहने वाले सुधांशु ने वसई के ही रहने वाले छात्र जय पाटिल को यह कह कर की उसकी अच्छी पहचान मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में हैं और वो बड़ी आसानी से उसका एडमिशन नर्सिंग दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट में करवा देंगे |जय को भरोसे में लेने के बाद आरोपी सुधांशू ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नाम से एक फर्जी मेल एकाउंट बना कर जय से एडमिशन कराने के नाम पर 11 लाख रुपयों की ठगी की