मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई में एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोगो मे आक्रोश फैल गया।
मुंबई के नागपाड़ा इलाके में गणपति मंडप के निर्माण के पास बैनर लगाने के मामले में एक महिला की मनसे नेता ने पिटाई कर दी है।मुंबई पुलिस ने इस मामले में मनसे के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गणेश भक्तों के स्वागत के बैनर पीड़िता की दुकान के सामने लगाया जा रहा था. इसका पीड़िता ने विरोध किया। उसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने पीड़ित महिला को धक्का मार दिया और उसकी पिटाई कर दी इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने खुद महिला से संपर्क किया और इस मामले की संपूर्ण जानकारी ली महिला को थाने में बुलाकर उसका बयान दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद अर्गिले, राजू अर्गिले, संदीप लाड को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला।
वही इस मामले में मनसे के नेता विनोद अर्गिले ने कहा कि इस वीडियो में सिर्फ एक पक्ष नजर आ रहा है लेकिन इस मामले की सच्चई कुछ अलग है।वीडियो ने दिख रही महिला पहले हमारी ओर दौड़ी उसके बाद उसने गलत भाषा में बात की और हम लोगो से गाली-गलौज भी की। हमने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज भी दी है। साथ ही मनसे पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने उस महिला के खिलाफ इसके पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी। मनसे नेता ने कहा की यह महिला हमारा कॉलर पकड़ती है क्या ये ठीक है? अगर वह हम पर हमला करती है, तो क्या हम अपनी रक्षा के लिए कुछ नहीं करेंगे? हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। लेकिन उन्हें भी हमारा सम्मान करने की जरूरत है, मनसे अधिकारी ने यह भी कहा है की वो कानून का सम्मान करते है और जो भी कार्रवाई उनपे की जाएगी उसके लिए वो पूरी तरह से तैयार है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 391
Users Last 30 days : 868
Users This Month : 352
Users This Year : 9302
Total Users : 70509
Views Today : 5
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 544
Views Last 30 days : 1130
Views This Month : 489
Views This Year : 10526
Total views : 106549
Who's Online : 0


