मुंबई, पश्चिम रेलवे की पीसीसी स्क्वॉड ने एक ऐसे शख्स को लोकल में सफर के दौरान पकड़ा है, जिसके पास रेलवे का असली परिचय पत्र मिला है। लेकिन अधिक पूछताछ करने पर पता चला कि रेलवे के परिचय पत्र पर सफर कर रहा शख्स फर्जी है। रेलवे के इस परिचय पत्र पर वह करीब २० साल से ट्रेनों में सफर कर रहा था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ चर्चगेट जीआरपी में शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने ये परिचय पत्र कलौल स्टेशन रेलवे के आईओडब्ल्यू ऑफिस से चुराया था। रेलवे का ठेकेदार होने के चलते उसे रेलवे परिसर में कर्फ्यू में आने-जाने की इजाजत थी। पीसीसीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की चार सदस्यीय टीम अजीज, अमित कुमार शर्मा, भावेश पटेल, अजय सारस्वत ने चर्चगेट से मरीनलाइन के बीच लोकल ट्रेन में जांच के दौरान उक्त शख्स को पकड़ा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूछताछ करने पर उस संदिग्ध व्यक्ति ने अपना परिचय एक रेलवे कर्मचारी परेश अरविंदभाई पटेल के रूप में देते हुए एक असली रेलवे परिचय पत्र दिखाते हुए दिया। जांच टीम ने जब उससे रेलवे संबंधी जानकारी देने को कहा तब उसने अनभिज्ञता दिखाते हुए स्वीकार किया कि वो रेलवे कर्मचारी नहीं बल्कि एक रेलवे कांट्रेक्टर है। यह परिचय पत्र उसने कलोल स्टेशन पर आई ओ डब्ल्यू कार्यालय से चोरी कर बनवाया था। इस रेल पहचान पत्र पर लॉकडाउन में भी उसने कई रेल यात्राएं की हैं, जो अभी तक चालू है, इन सभी बातों की जानकारी जांच टीम ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए उस व्यक्ति के विरुद्ध राजकीय रेलवे पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


