नई दिल्ली। महाराष्ट्र के छत्रपति सांभाजी नगर मॉड्यूल केस के मामले में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी की कई टीमों ने ISIS मॉड्यूल केस से जुड़े इस मामले में महाराष्ट्र में कई जगहों पर छापेमारी की। एनआइए को जानकारी मिली थी की सांभाजी नगर मॉड्यूल और इसके नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध लोग कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और इमारतों को निशाना बनाने की साज़िश रच रहे हैं।
सांभाजी नगर (औरंगाबाद) में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी की अलग अलग टीमों ने 9 ठिकानों पर ताबड़ तोड़ छापे मारे। ये सभी घर आईएसआईएस से जुड़े नेटवर्क के दहशतगर्दों के थे। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी की टीमों ने सभी ठिकानों से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बरामद किए। इसके अलावा एनआइए ने ज़ोहेब ख़ान नाम के एक दहशतगर्द को छापेमारी की कार्रवाई के दौरान गिरफ़्तार भी किया है है।
पकड़े गए ज़ोहेब ख़ान के नाम से एनआइए ने मुंबई में केस दर्ज किया था। ज़ोहेब ख़ान के ख़िलाफ़ मिले सबूतों के आधार पर ये पता चला कि उसने दहशत फैलाने की शपथ यानी Bayath बयाथ लिया था। आईएसआईएस उससे जुड़ें ख़लीफ़ा के सामने ली गई शपथ में भारत के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले की क़सम खाई थी।
एनआइए को जाँच में यह भी पता चला कि औरंगाबाद और आस पास के इलाकों में युवाओं को इस्लामिक कट्टरपंथ की शिक्षा देने के साथ साथ कम उम्र के बच्चों को बरगलाने और आईएसआईएस से जोड़ने का काम भी ये दहशतगर्द कर रहा था। यही नहीं ये इस्लामिक कट्टरपंथ की शपथ और उससे जुड़े वीडियोज़ के साथ साथ इस्लामिक कट्टरपंथ और हिंसा से जुड़े दस्तावेज़ और साहित्य जिहाद और हिजरा को बढ़ावा दे देने से जुड़े दस्तावेज़ सीरिया से मँगवा रहा था।





Users Today : 1
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 53
Users Last 30 days : 277
Users This Month : 111
Users This Year : 2893
Total Users : 64100
Views Today : 2
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 145
Views This Year : 3460
Total views : 99483
Who's Online : 0


