मुंबई : गर्मी का मौसम चरम पर है। इसे देखते हुए सामान्य लोकल ट्रेन के यात्री अब एसी लोकल ट्रेन से अधिक यात्रा कर रहे हैं। मध्य रेलवे एसी ट्रेन के सीजन टिकटों की बिक्री में अच्छी वृद्धि देखी जा रही है। बताया जाता है कि नवंबर महीने में १८ लाख के लगभग यात्रियों ने एसी रेलवे सेवाओं के लिए टिकट बुक किए, जबकि मार्च महीने में लगभग २१ लाख लोगों ने यात्रा की। लेकिन एसी ट्रेनों की फेरियों में इजाफा की उम्मीद नहीं दिख रही है। पश्चिम रेलवे कुल ९६ एसी सेवाएं संचालित करता है, जिसमें प्रतिदिन औसतन १,००,००० यात्री यात्रा करते हैं, जबकि मध्य रेलवे ६६ सेवाएं संचालित करता है, जिसमें प्रतिदिन ५६,००० से अधिक यात्री यात्रा करते हैं।
बता दें कि मध्य रेलवे पर यात्रियों द्वारा एसी ट्रेनों की कम संख्या होने की शिकायत कई बार की जाती है, लेकिन इसकी सुध न तो मध्य रेलवे को है और न ही राजनेताओं को। मध्य रेलवे के ट्रांसहार्बर लाइन में भी एसी सेवाओं के लिए यात्रियों द्वारा लंबा इंतजार किया जा रहा है, वहीं पश्चिम रेलवे के मुकाबले मध्य रेलवे में एसी सेवाओं को काफी कम दिया गया है। बता दें कि मुंबई लोकल सेवाओं को पूर्ण रूप से एसी सेवाओं में बदलने की तैयारी थी, जिसमें २३८ ट्रेनों के लिए एमआरवीसी द्वारा टेंडर जारी किया गया था लेकिन कुछ दिनों के बाद टेंडर को होल्ड कर दिया गया है।
रेलवे प्रवासी संघ के अध्यक्ष नंदकुमार देशमुख का कहना है कि गर्मियों में यात्रियों के लिए एसी ट्रेन एक बेहतर विकल्प है, लेकिन पश्चिम रेलवे के मुकाबले मध्य रेलवे में एसी ट्रेनों की फेरी और रैक की संख्या में भारी कमी है। रैक बढ़ने से यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी, वहीं रेलवे को भी आय होगी।
बता दें कि भारतीय रेलवे ने लोकप्रियता और यात्रियों की तरफ से बढ़ती मांग को देखते हुए मुंबई में ६ नवंबर से २७ नई एसी लोकल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया था।





Users Today : 32
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 375
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 322
Users This Year : 9272
Total Users : 70479
Views Today : 40
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 516
Views Last 30 days : 1120
Views This Month : 443
Views This Year : 10480
Total views : 106503
Who's Online : 1


