मुंबई: महानगर में लगातार दूसरे दिन हीट वेव चली। उपनगरों का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी हीट वेव की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को उपनगरों में इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। क्षेत्रीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को उपनगरों का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रात में भी तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विशेष ऋषिकेश आग्रे ने बताया कि बुधवार से दिन के तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, लेकिन रात में राहत नहीं मिलेगी रात का तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
हीट से हार्ट को भी खतरा
हीट वेव के कारण मुंबई में डिहाइड्रेशन और राज्य के अन्य भागों में हीट स्ट्रोक से लोग प्रभावित हो रहे हैं। जेजे अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. मधुकर गायकवाड ने बताया कि कई लोग कमजोरी, सिर दर्द, जी मचलने की शिकायत लेकर आ रहे हैं, यह डिहाइड्रेशन के कारण हो रहा है। उन्हें कुछ टैबलेट्स लेने और अधिक से अधिक पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। वहीं, पुणे के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुशील कुमार मालानी ने बताया कि हीट वेव से होने वाले डिहाइड्रेशन का सीधा असर हृदय के कामकाज पर पड़ सकता है। डिहाइड्रेशन से हार्ट पर स्ट्रेस बढ़ेगा, हार्ट रेट बढ़ेगा, ब्लड प्रेशर डाउन होगा। इससे हार्ट को क्षति भी पहुंच सकती है और दिल का दौरा भी आ सकता है।





Users Today : 65
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 451
Users Last 30 days : 928
Users This Month : 412
Users This Year : 9362
Total Users : 70569
Views Today : 78
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 617
Views Last 30 days : 1203
Views This Month : 562
Views This Year : 10599
Total views : 106622
Who's Online : 0


