मुंबई : महाराष्ट्र में कोविड के नए सब वेरिएंट केपी.2 (फ्लर्ट) ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 90 कोविड पॉजिटिव मरीज़ों में इस नए सब वेरिएंट की पुष्टि हुई है। जो लोग पहले से ही दूसरी बीमारियों से ग्रस्त हैं, डॉक्टरों ने उन्हें सावधान रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 91 लोगों में नए सब वेरिएंट की पुष्टि हुई है, इसमें 51 मरीज पुणे, ठाणे में 20, अमरावती में 7, छत्रपति संभाजीनगर में 7, सोलापुर में 2, अहमदनगर, लातूर, नाशिक और सांगली प्रत्येक में 1 केसेस मिले हैं। राज्य में शुक्रवार को कोविड के 8 नए मरीज़ मिले हैं, इसमें मुंबई 4 मामले, ठाणे में 1, पनवेल में 1, सांगली में 1 और छत्रपति संभाजी नगर में 1 केस है।
महाराष्ट्र टास्क फोर्स के सदस्य और पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. डॉ. राजेश कार्यकर्ते के अनुसार कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट का जेएन.1 सब वेरिएंट म्यूटेंट होकर केपी.2 में तब्दील हो गया है। इसे फ्लर्ट वेरिएंट भी कहा जा रहा है।
नए कोविड वैरिएंट का असर
यूएस में जेएन.1 वेरिएंट के बाद केपी.2 का डोमिनेस ज्यादा है। इसके लक्षण भी ओमिक्रॉन जैसे ही हैं, जिसमें मरीज़ को भर्ती होने की ज्यादा ज़रूरत नहीं, लेकिन इसका प्रसार तेजी से होता है। हालांकि, डायबिटीज, हाइपरटेंशन या ऐसी अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सेहत का ख़याल रखना होगा।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


