मुंबई: पीएम मोदी ने उद्धव को बाल ठाकरे का नकली पुत्र कहा था। उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता इस बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं करेगी। उधर, प्रधानमंत्री ने उद्धव को सीएम शिंदे का साथ देने की नसीहत दी है।
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच शिवसेना-यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। दरअसल पीएम मोदी ने उद्धव की पार्टी को नकली शिवसेना करार दिया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उद्धव को बाल ठाकरे का नकली पुत्र भी कहा था। इसके जवाब में ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र इस तरह की बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं करेगा।
उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
उद्धव ने कहा कि पीएम मोदी ने महंगाई पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा था लेकिन, अब इसी मुद्दे पर वह (पीएम मोदी) खामोश हैं। शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहा कि पीएम मोदी गाय पर बात करते हैं लेकिन, महंगाई पर कुछ नहीं बोलते। उन्होंने कहा ‘प्रधानमंत्री ने 2014 और 2019 के चुनावों में नामांकन के लिए मेरे हस्ताक्षर लिए थे। आज वह (पीएम मोदी) मुझे बालासाहेब ठाकरे का नकली पुत्र और मेरी पार्टी को नकली शिवसेना कह रहे हैं। महाराष्ट्र में एक-दूसरे का सम्मान करने का रिवाज है और यहां के लोग इस तरह की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेंगे।’
उद्धव ने किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी से पूछा सवाल
शिवसेना-यूबीटी नेता ने सवाल किया कि महाराष्ट्र में प्याज किसानों को 1,100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब मोदी सरकार कहती है कि किसानों को एमएसपी देगी, तो पिछले 10 वर्षों से सत्तारूढ़ सरकार क्या कर रही थी?
उद्धव ठाकरे ने कहा ‘मुझसे शिवसेना छीनने की साजिश के मुख्य कर्ता-धर्ता पीएम मोदी हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे ने शिवसेना अपने हाथ में लेने के बाद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को धन्यवाद कहा था। उद्धव ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने शिवसेना को तोड़ने के लिए चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का इस्तेमाल किया।
पीएम मोदी ने उद्धव को दी नसीहत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्धव ठाकरे को नसीहत देते हुए कहा कि नकली एनसीपी और नकली शिवसेना ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। इसके बजाय उन्हें अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिल जाना चाहिए।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


