मुंबई : राज्य में लोक सभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में मुंबई में दादर के शिवाजी पार्क में एनडीए घटक दलों की विशाल सभा हुई तो दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी (इंडिया) के सहयोगी दलों की बीकेसी में हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को निशाने पर लिया तो इंडिया गठबंधन के नेताओं के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रहे। दोनों दलों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया।
मुंबई में आज शाम सात बजे दो बड़ी जनसभाएं हो रही है। दादर में एनडीए की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर राज ठाकरे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार संबोधित करने वाले हैं। तो दूसरी तरफ बीकेसी में महाविकास अघाड़ी की सभा में शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, मल्लिकार्जुन खड़गे और उद्धव ठाकरे एक मंच से मतदाताओं को लामबंद करने की कोशिश में है। दोनों गठबंधनों की तरफ से विरोधियों पर जमकर बयानबाजी का दौर जारी है।
लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण और महाराष्ट्र के हिसाब से अंतिम चरण का मतदन 20 मई को 13 सीटों पर मतदान होगा। पांचवें चरण में धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।
दरअसल अंतिम चरण का चुनाव शिवसेना की असली लड़ाई है। लोक सभा चुनाव में महाराष्ट्र की जीत-हार का भाजपा पर तो असर होगा ही, लेकिन कि इन सीटों से यह साफ हो जाएगा कि वास्तव में असली शिवसेना कौन है और नकली शिवसेना कौन है। चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति में भारी उलट-पुलट करने वाले हो सकते हैं।
पिछले चुनाव में इन 13 सीटों में से भाजपा 6 सीटें और शिवसेना 7 सीटें जीती थी। तब शिवसेना और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। अब शिवसेना दो फाड़ हो गई है। शिंदे ग्रुप भाजपा के साथ तो उद्धव ग्रुप कांग्रेस के साथ गठबंधन में है। पांचवें चरण में महाराष्ट्र में जिन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों पर फोकस रहेगा उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य, कल्याण और ठाणे शामिल हैं।
कल्याण लोक सभा सीट से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे डॉक्टर श्रीकांत शिंदे चुनावी जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में जुटे हैं। श्रीकांत ने महज 27 साल की उम्र में 2014 के चुनाव में शिवसेना के टिकट पर जीत हासिल की थी। फिर 2019 के चुनाव में वह कल्याण सीट से फिर चुनाव जीतने में कामयाब रहे। अब उनकी नजर जीत की हैट्रिक पर लगी है। उनके सामने मैदान में शिवसेना (यूटीबी) की वैशाली डारेकर राणे चुनौती पेश कर रही हैं। 2019 के लोक सभा चुनाव में डॉ. श्रीकांत शिंदे ने 3.44 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।
मुंबई उत्तर सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला अभिनेता-राजनेता भूषण पाटिल से है। 2019 में भाजपा के गोपाल सी. शेट्टी ने पूर्व अभिनेता-राजनेता उर्मिला मातोंडकर को 4.65 लाख से अधिक वोटों से हराया था। मुंबई उत्तर मध्य सीट से सरकारी वकील उज्ज्वल निकम पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला मुंबई कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ से है।
इस सीट पर 2019 में बीजेपी की पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को 1.30 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। ठाणे सीट पर शिवसेना के नरेश मस्के और शिवसेना (यूटीबी) राजन विचारे के बीच काटे का मुकाबला है। इस सीट से राजन विचारे लगातार दो बार विजय प्राप्त की है।
पांचवें चरण की अधिकांश सीटों पर उत्तर भारतीय मतदाताओं की संख्या करीब 25 फीसदी है जो निर्णायक शामिल होने वाले हैं। वैसे तो उत्तर भारतीयों का रुख भाजपा की तरफ रहा है लेकिन राज ठाकरे को लेकर उत्तर भारतीयों के बीच नाराजगी है। इसी नाराजगी को कांग्रेस और उसके सहयोगी भुनाना चाह रहे हैं।
इसीलिए चौथे चरण के मतदान के बाद भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले एक हफ्ते से यहां 4-5 मुख्यमंत्री डेरा डाले हुए हैं। उत्तर भारतीयों के बड़े नेताओं को मैदान संभालने की जिम्मेदारी भी दी गई है। खुद प्रधानमंत्री मोदी दो दिन पहले मुंबई में रोड शो करने के बाद आज विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजे से तय हो जाएगा कि राज्य की राजनीति किधर जाएगी।





Users Today : 10
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 117
Users Last 30 days : 615
Users This Month : 267
Users This Year : 11288
Total Users : 72495
Views Today : 11
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 140
Views Last 30 days : 752
Views This Month : 336
Views This Year : 12969
Total views : 108992
Who's Online : 1


