मुंबई : पवई इलाके में हिस्ट्रीशीटर लालू उर्फ मुबारक मोमिन खान ने 30 वर्षीय सुरक्षा गार्ड इमरान अकबर खान पर चाकू से हमला कर इसलिए घायल कर दिया, क्योंकि गार्ड ने हिस्ट्रीशीटर और उसके भाई अमीन पठान को बिल्डर से मिलने की अनुमति नहीं दी थी। दोनों भाई बिल्डर से मिलकर उससे वसूली करना चाहते थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए।
पवई पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घायल सुरक्षा गार्ड इमरान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पवई पुलिस ने लालू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि लालू पहले से ही कई एफआईआर का सामना कर रहा है, जबकि अमीन महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी है। उन्होंने कहा कि हमलावर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।





Users Today : 65
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 451
Users Last 30 days : 928
Users This Month : 412
Users This Year : 9362
Total Users : 70569
Views Today : 78
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 617
Views Last 30 days : 1203
Views This Month : 562
Views This Year : 10599
Total views : 106622
Who's Online : 0


