मुंबई: महाराष्ट्र के मालेगांव में फायरिंग की खबर सामने आई है. बीती रात AIMIM नेता अब्दुल मलिक पर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई. अब्दुल शहर के मेयर रह चुके हैं और इलाके में उनका अच्छा खासा प्रभाव है. अब्दुल मलिक बीती रात मालेगांव चौक बाजार में अपने दोस्तों के साथ बैठे थे तब उनपर फायरिंग हुई.
घटनास्थल से भागने से पहले हमलावरों ने मलिक पर कई गोलियां चलाईं. एआईएमआईएम नेता को आगे के इलाज के लिए नासिक के अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मलिक को तीन गोलियां लगीं, जिसमें उनकी छाती के बाईं ओर, बाईं जांघ और दाहिने हाथ पर चोटें आई है.
यह घटना मालेगांव शहर क्षेत्र में हुई, जहां मलिक मुंबई आगरा राजमार्ग के किनारे एक रेस्तरां के बाहर थे. शुरुआत में उन्हें इलाज के लिए मालेगांव के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. हालांकि, उनकी चोटों की गंभीरता के कारण बाद में उन्हें आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए नासिक के एक निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया.
गोलीबारी के बाद मालेगांव शहर पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
AIMIM नेता पर फायरिंग के मामले में अब पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है. ओवैसी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “एआईएमआईएम मालेगांव के अध्यक्ष और पूर्व मेयर अब्दुल मलिक को कल रात तीन बार गोली मारी गई. उन्हें इलाज के लिए नासिक ले जाया गया है. मैंने उनके भाई डॉ. खालिद से फोन पर बात की. हम अब्दुल मलिक के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं.” ओवैसी ने सीएम एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के डीजीपी से इस केस में तत्काल कदम उठाने की मांग की. ओवैसी ने कहा, “यह एक साजिश है और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए.”





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


